तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य विधानसभा में अपने बेटे और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन पर मुख्यमंत्री विजय द्वारा कसे गए तंज का कड़ा जवाब दिया है. CM विजय ने विधानसभा में उदयनिधि पर तंज कसा था. CM विजय ने भाषण के दौरान उदयनिधि से पूछा था कि आपके पिता कहां हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव 2026 में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चुनाव हार गए थे.

राज्यपाल के अभिभाषण का जवाब देते हुए, मुख्यमंत्री विजय ने अपने जाने-पहचाने कुट्टी स्टोरी वाले अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की विधानसभा से अनुपस्थिति पर कटाक्ष किया.

CM विजय के इस तंज पर डीएमके के राष्ट्रीय अध्यक्ष और तमिलानाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने ने कहा कि  वह विधानसभा में आएं या न आएं, लेकिन वह लोगों के दिलों में बसे हुए हैं, अप्पा (स्टालिन) लोगों के दिलों में रहते हैं.

विधानसभा में अप्पा को मत ढूंढो', तमिलनाडु के सीएम विजय को स्टालिन का करारा  जवाब - mk stalin responds to cm vijays taunt on udhayanidhi

तमिलनाडु में ‘अप्पा’ मामले को लेकर सियासी पारा हाई है. DMK नेताओं ने संकेत दिए हैं कि पार्टी प्रमुख स्टालिन राज्य में होने वाले उपचुनावों में चुनाव लड़कर विधानसभा में वापसी कर सकते हैं.

CM विजय के डीएमके पर एक व्यंग्यात्मक किस्सा सुनाना विपक्ष के नेताओं ने एमके स्टालिन और डीएमके पर सीधा हमला माना है.

2026 के विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम एमके स्टालिन अपनी कोलाथुर सीट से हार जाने के बाद विधानसभा में डीएमके विधायक दल के नेता उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन चुने गए और उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिला.

विधानसभा में अप्पा को मत ढूंढो', तमिलनाडु के सीएम विजय को स्टालिन का करारा  जवाब - mk stalin responds to cm vijays taunt on udhayanidhi

तिरुवरुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एमके स्टालिन ने सीएम विजय की टिप्पणी पर पलटवार किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन में उनकी शारीरिक उपस्थिति से उनका प्रभाव कम नहीं हो जाता है. वह हर पल हर जगह जनता के दिलों में रहते हैं.

वहीं, VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने कहा कि यह टिप्पणी मुख्यमंत्री पद की गरिमा के अनुकूल नहीं थी और सुझाव दिया कि विजय को ऐसी व्यक्तिगत बात कहने से बचना चाहिए था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m