Apple New CEO John Ternus: टेक कंपनी एपल को नया सीईओ मिल गया है। Apple के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक (Tim Cook) 15 साल बाद इस्तीफा देंगे। कंपनी ने जॉन टर्नस को नया CEO नियुक्त किया है। टिम कुक एक सितंबर 2026 को सीईओ की जिम्मेदारी जॉन टर्नस को सौंपेंगे। इसके बाद टिम कुक Apple में बतौर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में वे जुड़े रहेंगे।

टिम कुक 1998 में एपल से जुड़े थे और 2011 में CEO बने थे। टिम कुक ने स्टीव जॉब्स के बाद कंपनी की कमान संभाली थी और Apple को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके नेतृत्व में एपल की मार्केट वैल्यू 350 बिलियन डॉलर (करीब 32 लाख करोड़ रुपए) से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 350 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।

ऐपल में यह बदलाव बेहद अहम माना जा रहा है। पिछले कई सालों से ऐसी चर्चा थी कि टिम कुक सीईओ पद छोड़ सकते हैं। आखिरकार इस पर मोहर लग गई। कुक साल 2011 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे, जब स्टीव जॉब्स ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ दिया था।65 वर्षीय कुक एक सितंबर को सीईओ की जिम्मेदारी जॉन टर्नस को सौंपेंगे। इसके बाद Apple में बतौर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में जुड़े रहेंगे।

Apple को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

स्टीव जॉब्स ने टिम कुक को Apple की ऑपरेशन टीम को नई दिशा में ले जाने के लिए हायर किया था। टिम कुक को स्टीव जॉब्स जैसी दूरदर्शिता वाला तकनीकी दिग्गज नहीं माना गया। हालांकि उन्होंने जॉब्स द्वारा बनाए गए iPhoneऔर अन्य तकनीकी नवाचारों का उपयोग किया। इसके जरिए उन्होंने Apple को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

1990 के दशक में Apple कंपनी लगभग दिवालिया होने की स्थिति में थी। कुक के नेतृत्व में दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गई। साल 2005 से 2011 तक उन्होंने कंपनी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी निभाई। स्टीव जॉब्स की बीमारी के दौरान टिम कुक ने कंपनी के CEO के रूप में इंटरिम भूमिका निभाई। 24 अगस्त 2011 को स्टीव जॉब्स ने टिम कुक को Apple का CEO अपॉइंट किया। टिम कुक की लीडरशिप में ऐपल ने कई बड़े मुकाम हासिल किए।

5 बड़े प्रोडक्ट्स और सर्विसेज जिन्हें कुक के दौर में लॉन्च किया गया

  • एपल वॉच
  • एयरपॉड्स
  • विज़न प्रो
  • एयरटैग
  • एपल म्यूजिक

अगले 4 महीने तक साथ काम करेंगे कुक और टर्नस

टिम कुक इस साल अगस्त के आखिर तक CEO के रूप में काम जारी रखेंगे ताकि टर्नस के साथ स्मूथ ट्रांजिशन सुनिश्चित हो सके। एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनने के बाद कुक ग्लोबल पॉलिसी मेकर्स के साथ जुड़ने और कंपनी के खास पहलुओं पर ध्यान देंगे। कुक ने कहा कि एपल के CEO के रूप में काम करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m