Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (20 अप्रैल 2026) की खबरों में हिमाचल में वित्तीय संकट, सीएम को मिलेगी आधी सैलरी; जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में 21 की मौत; मणिपुर फिर सुलगा; राहुल की दोहरी नागरिकता केस में जज खुद से हटे प्रमुख रहा।

1. हिमाचल में वित्तीय संकट, सीएम को मिलेगी आधी सैलरी
गहराते वित्तीय संकट के बीच हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने रविवार को बड़ा फैसला लिया है. डगमगाती आर्थिक स्थिति को संभालने और वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन के लिए सरकार ने राज्य के शीर्ष अधिकारियों के वेतन का एक बड़ा हिस्सा अगले छह महीनों के लिए रोकने का निर्णय लिया है. रविवार को वित्त विभाग द्वारा जारी इस अधिसूचना ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. इससे पहले सरकार ने मंत्रियों और विधायकों की सैलरी में कटौती का फैसला लिया था. सीएम सुक्खू ने खुद अपनी आधी सैलरी में कटौती की घोषणा की थी.

2. जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में 21 की मौत
जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ऊधमपुर के रामनगर के कागोत इलाके में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। रामनगर से आ रही तेज रफ्तार बस का कगोत के पास अचानक टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और 100 मीटर नीचे गिर गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

3. मणिपुर फिर सुलगा
हिंसा की आग में महीनों तक जलने के बाद शांति की ओर लौट रहे मणिपुर में एक बार फिर धधक उठा है. सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत के बाद रविवार रात हजारों लोग मणिपुर के कई जिलों में सड़कों पर उतर गए और जबर्दस्त विरोध-प्रदर्शन किया. ये लोग हाल ही में हुए बम धमाके के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे थे. इस धमाके में मासूमों की मौत हो गई थी. इस दौरान इंफाल ईस्ट के कोईरेंगई और हट्टा गोलपाटी, काकचिंग जिला और इंफाल वेस्ट जिले के मयाई लाम्बी में रात के समय रैलियां निकाली गईं.

4. राहुल की दोहरी नागरिकता केस में जज खुद से हटे
रायबरेली से सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े कथित दोहरी नागरिकता (Rahul Gandhi dual citizenship) मामले में नया मोड़ आया है. सुनवाई के बीच जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने खुद को इस मामले से अलग कर लिया है. जस्टिस सुभाष विद्यार्थी के मामले से अलग होने का फैसला ऐसे वक्त में आया है जब मामले में याची विग्नेश शिशिर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अलग-अलग पोस्ट्स में कोर्ट पर एकतरफा होने का आरोप लगाया.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
जेईई मेन 2026 रिजल्ट जारीः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain।nta।nic।in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट एनटीए की वेबसाइट nta।ac।in पर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही NTA ने जेईई मेन सेशन 1 और सेशन 2 को मिलाकर स्कोर और परसेंटाइल भी जारी किया है। इस साल Session 2 में करीब 11।23 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जो इस परीक्षा की लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। बात करें रिजल्ट की तो पेपर 1 (BE/BTech) के लिए लगभग 11।06 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से करीब 93% छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। यह आंकड़ा बताता है कि JEE Main अब भी देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक बना हुआ है। (पूरी खबर पढ़े)
जस्टिस स्वर्ण कांता ही करेंगी दिल्ली शराब नीति मामले की सुनवाईः आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है . जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने खुद को सुनवाई से अलग करने की केजरीवाल की मांग को खारिज कर दिया है . इससे पहले दोपहर में हुई सुनवाई में केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी दलीलें रखीं थी . हालांकि, कोर्ट ने उनका जवाबी हलफनामा स्वीकार नहीं किया था . बता दें केजरीवाल की ओर से दायर याचिका में जस्टिस शर्मा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उन्हें केस से अलग होने की मांग की गई थी, जिसे अदालत ने सिरे से खारिज कर दिया. (पूरी खबर पढ़े)
मुंबई की धमाकेदार वापसी, गुजरात को 99 रन से हरायाः आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शानदार वापसी करते हुए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 99 रन से करारी शिकस्त दी। लगातार चार हार के बाद मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के नाबाद शतक की बदौलत 199 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात की टीम महज 100 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में अपनी लय फिर से हासिल कर ली है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

