लखनऊ. पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि (Polytechnic Entrance Exam Application Date) बढ़ा दी गई है. अब अभ्यर्थी 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. छात्रहित में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने ये निर्णय लिया है. फॉर्म जमा होने के बाद 8 से 11 मई तक अभ्यर्थी आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे. अब तक 3.80 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी फॉर्म जमा कर चुके हैं. प्रदेश में कुल 2.71 लाख से ज्यादा सीटें उपलब्ध हैं. JEECUP पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है.

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि ‘प्रदेश के समस्त राजकीय, अनुदानित, पीपीपी मोड, अल्पसंख्यक, एवं प्राइवेट क्षेत्र की पालीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष 2026 की पॉलीटेक्निक कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरें जाने की अन्तिम तिथि 30.04.2026 को अभ्यर्थियों एवं विभिन्न संस्थाओ के द्वारा आवेदन करने की तिथि को बढ़ाये जाने की मॉग पर विचार करते हुए छात्रहित में ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि को विस्तारित करते हुए दिनॉक-10.05. 2026 निर्धारित की गयी है. जिसको समाप्त होने में मात्र तीन दिन ही शेष है. तथा अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार की तिथि दिनॉक-08.05.2026 से 11.05.2026 तक निर्धारित की गई है.’

इसे भी पढ़ें : ‘योजनाओं को जनता तक पहुंचाना जरूरी…’, CM योगी ने सहारनपुर में कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कहा- 2017 के बाद स्थिति पूरी तरह बदली

‘अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है, कि विस्तारित तिथि का लाभउठाते हुए परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से ज्यादा से अधिक संख्या में आवेदन करें। अभ्यर्थियों को यह भी परामर्श दिया जाता है कि अन्तिम तिथि में आवेदन करने वाली समस्याओं से बचने के लिए अभ्यार्थी अपना आवेदन अन्तिम तिथि से पहले ही पूर्ण कर लें. सूच्य है कि प्रदेश के सभी पालीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश केवल परिषद द्वारा आयोजित आनलाइन प्रवेश परीक्षा द्वारा सम्भव है. प्रवेश का अन्य कोई माध्यम मान्य नही है. अभी तक अभ्यर्थियों के द्वारा कुल सीट (2,71,093) के सापेक्ष लगभग तीन लाख अस्सी हजार से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया जा चुका है. विस्तृत जानकारी के लिए परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.inअथवा दूरभाष संख्या-0522-2630106,2630695, 2630667,2636589 पर सम्पर्क करें.’