कुंदन कुमार, पटना। आज बुधवार (1, जुलाई) को हुई सम्राट सरकार की कैबिनेट बैठक समाप्त हो चुकी है। सम्राट कैबिनेट की इस बैठक (Samrat Cabinet Meeting) में शिक्षा, पर्यटन, परिवहन और धार्मिक विकास से जुड़े कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बैठक में सीएम सम्राट चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

पांच नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में फैसला सोमनाथ स्वाभिमान पर 1000 वर्ष की अटूट आस्था के पावन अवसर पर बिहार के लगभग 1100 श्रद्धालुओं के लिए 20 जुलाई से दो दिवसीय सोमनाथ यात्रा का आयोजन करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा कैबिनेट में पांच नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला पूर्णिया, राजगीर, शेखपुरा, मधेपुरा और मधुबनी में केंद्रीय विद्यालय के लिए पांच पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की स्वीकृति मिली।

31 बस स्टैंड को आधुनिकीकरण करने की मंजूरी

कैबिनेट में बक्सर स्थित केंद्रीय कारा परिसर में अवस्थित भगवान वामन मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए सुगम प्रवेश को लेकर समुचित विकास का फैसला लिया गया। वहीं, कैबिनेट में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा सहित 31 बस स्टैंड के आधुनिकीकरण और समग्र विकास के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित किए जाने की स्वीकृति मिली।

शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मंजूरी

सम्राट कैबिनेट बैठक में विश्वविद्यालय और अंगीभूत महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग कार्य संचालन संशोधन नियमावली 2026 के प्रारूप पर स्वीकृति मिली। वहीं, पटना नगर निगम द्वारा शहर के दीर्घकालीन शहरी चुनौतियां विशेष का सड़क अतिक्रमण एवं अनियमित वेंडिंग के कारण यातायात में असुविधा को ध्यान रखते हुय 200 करोड रुपए तक के नगर निगम बॉन्ड जारी करने की स्वीकृति मिलने के साथ ही कई अन्य योजनाओं को स्वीकृति मिली।

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार को डिप्टी PM बनाने की मांग, राजद के बाद JDU विधायक ने उठाई आवाज