AQI In Rajasthan: दीपावली के बाद राजस्थान के कई शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के तीन शहर प्रदूषण के मामले में देश के शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। इनमें श्रीगंगानगर ने प्रदूषण के मामले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि भरतपुर और हनुमानगढ़ भी सूची में हैं। इन शहरों की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच चुकी है।

AQI स्तर 350 के पार
रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात को श्रीगंगानगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 345 था, जो सोमवार सुबह बढ़कर करीब 400 तक पहुंच गया। भरतपुर का AQI रविवार रात 314 और सोमवार सुबह 318 दर्ज किया गया, जबकि हनुमानगढ़ का AQI रविवार रात 307 से बढ़कर सोमवार सुबह 367 हो गया।
AQI के स्तर और श्रेणियां
मौसम विभाग के अनुसार, 51 से 100 के बीच AQI ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’, और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है।
सांस के मरीजों के लिए चुनौती
डॉक्टरों के अनुसार, इस बढ़ते प्रदूषण का मुख्य कारण दीपावली पर जलाए गए पटाखे, पंजाब और पाकिस्तान में जलाई जा रही पराली, और वाहनों की बढ़ती संख्या है। पिछले साल भी इसी अवधि में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंचा था। इसके कारण सांस से जुड़ी समस्याएं, न्यूमोनिया, और सीओपीडी जैसी बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं।
डॉक्टरों ने लोगों को प्रदूषण के असर से बचने के लिए मास्क पहनने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी है, ताकि खराब हवा से फेफड़ों पर सीधा प्रभाव न पड़े।
पढ़ें ये खबरें भी
- आंध्र प्रदेश में SC के आदेश के बाद EC ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगायी, NDA ने बताया YSRCP की साजिश
- ‘हड़प्पा सभ्यता’ के राखीगढ़ी की बदलेगी तस्वीर, 180 करोड़ से बनेगा आधुनिक म्यूजियम
- बाहुबली अनंत सिंह के तल्ख तेवर, बोले- अन्याय पर पार्टी चुप रही, फिर भी नीतीश हमारे भगवान
- 2023 की लोकपाल रिपोर्ट से मचा हड़कंप: जानिए किस घोटाले की विजिलेंस जांच के आदेश जारी हुए
- विधायक पुरंदर मिश्रा का बड़ा बयान, कहा – BTI ग्राउंड में नहीं बनेगा कोई व्यावसायिक या आवासीय परिसर
