अमेरिका के मध्य टेक्सास में 12 अगस्त को अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. US Army का AH-64 Apache हेलिकॉप्टर खेत में क्रैश हो गया और देखते ही देखते पूरा इलाका आग की चपेट में आ गया. आसपास के इलाकों के निवासियों को वहां से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा. मौके पर लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. यह अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर फोर्ट हुड में तैनात था.
अमेरिका के टेक्सास में फोर्ट हुड के पास ऑपरेशन के दौरान यूएस आर्मी का AH-64 Apache हेलिकॉप्टर खेत में क्रैश हो गया.
यह विमान हादसा टेक्सास के सलाडो में हुआ. हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि मौके पर मलबा खेत में बिखर गया और आसपास के इलाके में आग फैल गई. AH-64 Apache हेलिकॉप्टर 12 अगस्त को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 1:35 बजे सलाडो शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
बेल काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार हेलीकॉप्टर एक खेत में गिर गया। ऐसा लगता है कि टक्कर बहुत जोरदार थी. सलाडो ऑस्टिन शहर से करीब 50 मील उत्तर में स्थित है. हालांकि, अभी तक दोनों पायलटों की पहचान जारी नहीं की गई है.
हादसे की असली वजह फिलहाल सामने नहीं आई है. बेल काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता क्लिफ कोलमैन के मुताबिक Fort Hood की क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिवीजन इस मामले की जांच की अगुवाई कर रही है. घटनास्थल से मिली तस्वीरों में जली हुई जमीन पर जलता हुआ मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है.
अधिकारियों ने बताया कि हेलिकॉप्टर नीचे गिरने के दौरान किसी घर या दूसरी इमारत से नहीं टकराया. लेकिन खेत में गिरते ही वहां आग भड़क उठी. टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने सैनिकों के परिवारों और फोर्ट हुड समुदाय के लिए प्रार्थना करने को कहा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


