परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ठांड गांव में गुरुवार देर रात आसमान से सेना का ड्रोन गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अचानक आसमान से एक ड्रोन जैसी वस्तु गिरती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जांच करने पर वह ड्रोन निकला, जो संजीव कुशवाह के घर के पास गिरा था।
READ MORE: पचमढ़ी के फॉरेस्ट हिल पर बड़ा हादसा: बंदर से बैग बचाने के दौरान ग्रुप लीडर का बिगड़ा बैलेंस, खाई में गिरने से मौत
घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार और दिनारा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे सुरक्षित रखवा दिया।
READ MORE: कलयुगी बेटे की हैवानियत: गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत के घाट, पहुंचा सलाखों के पीछे
दिनारा थाना प्रभारी अरविंद छारी के अनुसार, ठांड गांव आर्मी एरिया से सटा हुआ है। शुरुआती जानकारी और जांच में सामने आया कि ड्रोन आर्मी एरिया की ओर से आया था। थाना प्रभारी ने ड्रोन के सेना का होने की बात कही है। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश ड्रोन क्रेश होकर गिर गया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

