जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पुलिस और सेना के बीच गंभीर विवाद सामने आया है. पुलिस ने एक कमांडिंग अधिकारी सहित भारतीय सेना के 40 जवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि जवान थाने में घुस आए पुलिसकर्मियों से मारपीट की और सरकारी सामान को नुकसान पहुंचाया. यह मामला अठोली पुलिस स्टेशन का है, जहां दर्ज एफआइआर के अनुसार यह घटना बुधवार को हुई.

पुलिसकर्मियों के अनुसार यह मामला एक सेना अधिकारी की निजी गाड़ी जब्त किए जाने के बाद शुरू हुआ. करीब 40 की संख्या में सेना के जवान थाना में घुसकर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के साथ साथ सरकारी सामान को भी नुकसान पहुंचाया है.

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पुलिस दल ने कथित यातायात उल्लंघन के चलते सेना के एक अधिकारी के निजी वाहन रोककर जब्त कर लिया. दूसरी तरफ सेना ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी सच सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अथोली पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि यह घटना 24 जून को उस समय हुई जब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमृत कोटाच एक बैठक में शामिल होने के लिए गए हुए थे, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त कर रहे थे.

Jammu Kashmir: थाने में घुसकर सेना ने की पुलिस की पिटाई, LoC के पास  कुपवाड़ा में आखिर किस वजह से आपस में भिड़े जवान? - Jammu Kashmir News Clash  between army and

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमृत कोटाच ने बताया कि उन्हें एक कॉल आयी, जिसमें बताया गया कि थाने परिसर के भीतर आपराधिक साजिश के तहत हिंसक हमला 17 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के कमांडिंग ऑफिसर एन अरुण गांधी के सीधे निर्देश पर हुई. उन्होंने बताया कि हमलावर मेन गेट और चारदीवारी फांदकर थाने में घुसे थे और उनके पास लाठियां, लोहे की रॉड और अन्य हथियार थे.

प्राथमिकी के अनुसार, सेना के जवानों ने कोटाच की कथित तौर पर वर्दी फाड़ दी और एसडीपीओ विजय कुमार भगत के साथ भी मारपीट की, जो मौके पर पहुंचे थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m