Global Market में कच्चे तेल और विमान ईंधन की कीमतों में आई गिरावट के बीच हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आ रही है. कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट के बाद केंद्र सरकार ने संकेत दिया है कि अगर यह गिरावट लंबे समय तक बनी रहती है, तो एयरलाइंस से फ्लाइट टिकट पर लगाए जा रहे सरचार्ज की समीक्षा करने को कहा जा सकता है. कच्चे तेल और ATF की कीमतों में लंबे समय तक स्थिरता रहने पर हवाई यात्रा सस्ती हो सकती है.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने गुरुवार को कहा कि सरकार ईंधन की कीमतों पर लगातार नजर रख रही है और इस संबंध में एयरलाइंस के साथ बातचीत भी जारी है.
भारतीय विमानन कंपनियां भी आने वाले महीनों में टिकटों पर लगने वाले फ्यूल सरचार्ज को पूरी तरह हटाने या कम करने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं. ATF एयरलाइंस की सबसे बड़ी लागतों में से एक है और इसकी कीमतें सीधे तौर पर हवाई किराए को प्रभावित करती हैं.

वहीं, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा कि पिछले चार महीने विमानन क्षेत्र के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने के कारण कुछ मार्गों पर अतिरिक्त शुल्क और ऊंचे किराए लागू किए गए थे. उन्होंने ने आगे कहा कि हाल के दिनों में ATF की कीमतों में कुछ कमी देखने को मिली है. सरकार इस कमी को देखते हुए आकलन कर रहा है कि यह गिरावट अस्थायी नहीं बल्कि लंबे समय तक बनी रहने वाली हो.
फिलहाल फ्लाइट टिकट सस्ते करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन सरकार के ताजा संकेतों से साफ है कि यदि कच्चे तेल और ATF की कीमतें लंबे समय तक कंट्रोल में रहती हैं, और अगर ऐसा होता है तो हवाई यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए आने वाले दिनों में राहत की खबर आ सकती है. इससे भविष्य में फ्लाइट टिकट सस्ते होने की पूरी संभावना बढ़ जाएगी.
सरकार का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जैसे ही कीमतों में स्थायी स्थिरता के संकेत मिलेंगे, यात्रियों को सस्ती हवाई यात्रा का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

