Arvind Kejriwal Compared PM Modi to Hitler: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को हुए कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रोटेस्ट (CJP Protest) के दौरान प्रदर्शकारियों को हिरासत में लिए जाने की अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा की है। इस कार्रवाई के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिटलर से पीएम मोदी की तुलना की। केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी कर प्रदर्शकारियों को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एकबार फिर तीखा हमला बोला।

केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि कल मोदी जी ने जो तांडव किया है उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया। उनके अत्याचार के वीडियो चारों ओर घूम रहे हैं।

दिल्ल के पूर्व सीएम ने कहा कि छोटी-छोटी लड़कियों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है और बदसलूकी की जा रही है। वकीलों को नहीं छोड़ा पत्रकारों को नहीं छोड़ा। किसी को नहीं छोड़ा। ऐसा न हो कि इसबार ज्ञानेश कुमार के साथ साथ मोदी जी का भी इस्तीफा हो जाए। एक अन्य वीडियो में उन्होंने कहा कि कल मोदी सरकार ने वकीलों को भी नहीं छोड़ा। किस तरह से एक सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील को मोदी जी की पुलिस सड़क पर घसीटकर ले गई। वकीलों को पीटा और हिरासत में लिया।

अरविंद केजरीवाल भी हिरासत में लिए गए थे

बता दें कि शनिवार को अरविंद केजरीवाल भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी नेताओं के साथ जंतर-मंतर कूच कर रहे थे। इसी दौरानउन्हें हिरासत में लिया गया था। इसके बाद करीब 3 घंटे तक जाफराबदा पुलिस स्टेशन से रिहाई दी गई।

मालूम हो कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), छात्रों संगठनों और विपक्ष ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बुलाया था। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी के कारण प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने 7000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेने के बाद रात में रिहाई दे थी। सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को तो विमान से हिरासत में ले लिया गया था

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m