Arvind Kejriwal On Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रो कंपनियां 10 दिन में 3 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर आम आदमी पार्टी यानी आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भड़क गए हैं। पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर अरविंद केजरीवाल ने भड़कते हुए कहा कि मोदी सरकार देशवासियों को धीमा जहर दे रही है। 10-15 दिनों में 3 बार दाम बढ़ाकर सरकार जनता को ‘धीमा जहर’ दे रही है। उन्होंने दावा किया कि रूस और ईरान भारत को सस्ता तेल देने को तैयार हैं, लेकिन सरकार नहीं ले रही है।
उन्होंने शनिवार को दावा किया कि पिछले 10 से 15 दिनों में तीसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे पेट्रोल और डीजल करीब 4 से 5 रुपये प्रति लीटर महंगे हो गए हैं। केजरीवाल ने इसे ‘धीमा जहर’ बताते हुए सरकार की नीति पर सवाल उठाए।
फैसले पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि रूस और ईरान भारत को बेहद सस्ता ईंधन देने के लिए तैयार बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसे लेने से साफ मना कर रही है। उन्होंने देशवासियों से एक अनोखी अपील की। लोगों से सोशल मीडिया पर कमेंट या डायरेक्ट मैसेज (DM) के जरिए राय मांगी गई है कि भारत को वहां से सस्ता तेल-गैस खरीदना चाहिए या नहीं। उन्होंने बताया कि अब रसोई गैस भी महंगी हो चुकी है। इसकी वजह से आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। लोग इस कदर सदमे में हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आगे कीमतें कितनी बढ़ेंगी।
गोरखपुर में सड़क पर सो रहे लोग
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि- यूपी के गोरखपुर की तस्वीरें देखो , वहां पे रात को सड़क पर सो रहे हैं लोग। लाइनें लगा-लगा के अपने गैस सिलेंडर भरवाने के लिए मच्छरदानी लगा के सड़क पर रात में सोने को मजबूर हैं। ये महाराष्ट्र की तस्वीरें देखो अकोला की, बुलढाणा की, पेट्रोल और डीजल लेने के लिए किस तरह से हाहाकार मचा हुआ है। पूरे देश में तेल-गैस के बढ़ते दामों और किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है। रूस और ईरान हमें सस्ते दामों पर तेल देने को तैयार हैं। क्या हमें रूस और ईरान से सस्ता गैस और तेल खरीदना चाहिए? आपकी क्या राय है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

