Supreme Court On Gujarat AAP Suspended Social media Pages: आम आदमी पार्टी यानी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए गुजरात आप (Gujarat AAP) के सोशल मीडिया पेज सस्पेंड मामले में जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी के फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल को सस्पेंड किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है।
दरअसल AAP ने इन अकाउंट्स को बंद करने के फैसले को असंवैधानिक और मनमाना बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मई 2026 में देश के शीर्ष न्यायालय ने इस याचिका पर केंद्र सरकार और मेटा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। आप ने मामले में त्वरित सुनवाई की मांग की थी।
मेटा (Meta) ने सरकार के कानूनी नोटिस और आईटी एक्ट की धारा 79(3)(b) का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में भारत में ब्लॉक कर दिए गए थे। पार्टी ने इन अकाउंट्स को बंद करने के फैसले को असंवैधानिक और मनमाना बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर केंद्र सरकार और मेटा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
AAP ने बीजेपी पर लगाए आरोप
पार्टी ने सोशल मीडिया हैंडल को सस्पेंड करने को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाए हैं। गुजरात में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी ने पेज सस्पेंड करने की टाइमिंग को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। दरअसल, अकाउंट पर एक्शन तब हुआ, जब नगर निगम चुनाव प्रचार की तैयारियां चल रही थी। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट कर सवाल किया कि आखिर बीजेपी AAP से इतनी क्यों डरी हुई है। केजरीवाल ने लिखा, ‘गुजरात में आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया FB और इंस्टा पेज ब्लॉक किए गए. आखिकर क्यों? बीजेपी इतना क्यों डरी हुई है?’
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

