Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहानी के साथ हुई मारपीट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मुद्दे पर सीधे सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। गहलोत ने साफ कहा कि जब सत्ताधारी दल का विधायक ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा? प्रदेश में बढ़ती इस अराजकता को लेकर कांग्रेस अब आक्रामक मूड में नजर आ रही है।

सरकार का इकबाल खत्म हो रहा है
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में बयान जारी करते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा एक जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट करना प्रदेश में बढ़ती अराजकता का प्रतीक है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि जनता के बीच सरकार का प्रभाव (इकबाल) धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। गहलोत का इशारा सीधे तौर पर बिगड़ती कानून व्यवस्था की ओर था, जिसे लेकर उन्होंने वर्तमान भजनलाल सरकार को गंभीरता से काम करने की सलाह दी है।
विधायक सेवा केंद्र में हुई मारपीट
आपको बता दें कि यह पूरा विवाद श्रीगंगानगर में पानी की किल्लत को लेकर शुरू हुआ था। भाजपा विधायक जयदीप बिहानी ने अपने सेवा केंद्र पर RUIDP के अधिकारियों को जनसुनवाई के लिए बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि अधिकारियों ने विधायक पर हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे और आंख के पास चोट आई है। विधायक का कहना है कि 550 करोड़ की योजना अधूरी पड़ी है और अधिकारी जवाब देने के बजाय मारपीट पर उतारू हो गए।
पुलिस ने कसी कमर, आरोपियों पर एक्शन
इस हाई-प्रोफाइल मामले के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के मुताबिक, विधायक की शिकायत पर FIR दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस राजनीतिक उबाल के बीच सरकार प्रशासन पर क्या कड़ा एक्शन लेती है।
पढ़ें ये खबरें
- Twisha Sharma Case: गिरिबाला-समर्थ की VC के जरिए होगी पेशी, AIIMS की फॉरेंसिक रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर सकती है CBI
- देशभर में ट्रेनों से गायब हुए 104.51 करोड़ के चादर, कंबल, तौलिया, तकिया.. बीकानेर बना अव्वल
- गुरुग्राम में तेज रफ्तार टैक्सी चालक का सड़क पर तांडव, बाइक सवार को मारी टक्कर; पुलिस से हाथापाई के बाद गिरफ्तार
- Delhi Morning Brief: CM रेखा गुप्ता ने केंद्र से ₹100 करोड़ की मांगी मदद, निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में बदलाव
- स्लीपर सेल तैयार कर रहे आतंकी को ATS-STF ने दबोचा, मुंगेर तक फैला था नेटवर्क
