असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि तुम सुन लो. जब तक भारत में सनातन की शक्ति है, तुम नरेंद्र मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के समापन समारोह और वाराणसी में दिए गए बयानों के बाद देश की सियासत गरमा गई है.
बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कड़ी चेतावनी देते हुए असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बड़ा बयान दिया.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “तुम पीएम नरेंद्र मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते हो.” असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर करारा वार किया है.
वाराणसी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से काशी पहुंचे सेवा यात्रियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी तुम सुन लो, जब तक भारत में सनातन की शक्ति है तुम नरेन्द्र मोदी जी का बाल भी बांका नहीं कर सकते हो.
हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए पिछले दो दशकों में भाजपा के विस्तार और उसकी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया.
मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2001 में इसी दिन नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था. उन्होंने आगे कहा कि आज अगर देश में बाबर और औरंगजेब का नामोनिशन मिट्टी के नीचे छुप गया है, तो उसका एकमात्र कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति और मजबूत लीडरशिप है.
वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2047 के ‘विकसित भारत’ के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम ने देश की जनता को नेशन फर्स्ट का मंत्र दिया है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि भगवान ने नरेंद्र मोदी को ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए ही भेजा है.
इस दौरान हिमंत ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय हिंदू समाज ने यह उम्मीद छोड़ दी थी कि बाबरी मस्जिद स्थल पर कभी राम मंदिर बन पाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंदिर का निर्माण हुआ.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

