प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सावन माह के अंतिम दिन ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उनका स्वागत और सत्कार किया।
यह भी पढ़ें: CM डॉ. मोहन ने अंगारेश्वर महादेव का किया पूजन, स्वामी निजानंद महाराज की पुण्यतिथि पर सच्चिदानंद महाराज के आश्रम में अर्पित की पुष्पांजलि
दर्शन के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा में बताया कि आज सावन के अंतिम दिन रक्षाबंधन पर्व पर बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। मैं बड़ा सौभाग्यशाली हूं कि इस बार श्रावण मास में दो बार दर्शन करने का अवसर मिला।
यह भी पढ़ें: राजधानी में रक्षाबंधन के दिन भी आंदोलन: पदवृद्धि की मांग पर अड़े शिक्षक अभ्यर्थी, सरकार से मांगा नौकरी का ‘शगुन’
उन्होंने आगे कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की है और भगवान महाकाल से प्रार्थना की है कि वह हमें इतनी शक्ति प्रदान करें कि हम अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर सके साथ ही हमारे देश को शक्ति संपन्न बनाएं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


