शशांक द्विवेदी, खजुराहो। दक्षिण-मध्य क्षेत्र नागपुर में पदस्थ असिस्टेंट पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। कलाकारों ने शिकायत की है कि गणपत लाल प्रजापति और दीपक पाटिल ने कलाकारों से कार्यक्रम मंचन को लेकर कमीशन मांगी थी। राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने इसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री से कर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खजुराहो में स्थित दक्षिण सांस्कृतिक केंद्र नागपुर खजुराहो में असिस्टेंट के पद पर पदस्थ गणपति लाल प्रजापति ने कथित तौर पर कलाकारों से कार्यक्रम के बदले कमीशन मांगी थी। उन्होंने एक ग्रुप लीडर से यह कहा कि 7 दिनों के कार्यक्रम में उन्हें पूरे पैसे मिलेंगे, लेकिन आखिरी 3 दिन के पैसे उन्हें लौटाने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर एक भी कलाकार ने इसे लेकर विरोध किया तो इसकी जानकारी उन्हें दें, जिससे वह तुरंत उसे वहां पर रोक दें। हालांकि, लल्लूराम डॉट कॉम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के समय का है। हैदराबाद में कोई प्रोग्राम होना था, जिसे लेकर कमीशन की मांग की गई थी। राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। जिसमें कालकरों की शिकायत पर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ाने की मांग की है।


