देश-विरोधी और भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में ATS ने कार्रवाई करते हुए ठाणे के मुंब्रा, पड़घा और पालघर से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है. ‘भारत से अच्छा पाकिस्तान है पोस्ट के बाद एटीएस द्वारा ये कार्रवाई की गई है. हिरासत में लिए गए युवक साल 2022 से टेलीग्राम के एक ग्रुप से जुड़े हुए थे. इस ग्रुप के जरिए लगातार देश-विरोधी और भड़काऊ विचार साझा किए जा रहे थे.

सभी से पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं. उनके बैकग्राउंड, सोशल मीडिया डिटेल्स और पाकिस्तान कनेक्शन चेक किए जा रहे हैं.

महाराष्ट्र ATS ने देश-विरोधी और भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में कार्रवाई की है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, ATS ने ठाणे के मुंब्रा, पड़घा और पालघर जिले से पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. हिरासत में लिए गए युवक साल 2022 से टेलीग्राम के एक ग्रुप से जुड़े हुए थे, जिसका संचालन कश्मीर का रहने वाला एक व्यक्ति करता था. जो लगातार इन युवकों के संपर्क में था.

सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर एक बेहद विवादास्पद और आपत्तिजनक पोस्ट आने के बाद यह पूरी कार्रवाई शुरू हुई. इस सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया था कि “भारत में इस समय रहना बहुत खतरा है, इससे अच्छा पाकिस्तान है.” 

देश-विरोधी और भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट के अलावे इस ग्रुप में कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संदेश शेयर किए जा रहे थे. जांच के दौरान सभी के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. ATS यह पता लगाने में जुटी है कि ये पोस्ट संबंधित लोगों के व्यक्तिगत विचारों तक सीमित थे या इनके पीछे कोई सुनियोजित मकसद था.

मुंब्रा इलाके से इसके पहले भी कई बार आतंकी गतिविधियों को संचालित किया गया है. पहले भी यहां से कई टेरर आउटफिट के स्लीपर सेल पकड़े गए हैं, इसलिए पाकिस्तान की तारीफ वाला ये मैसेज खासकर स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m