प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया सुरक्षा परिषद में शांति और बेहतर भविष्य की तलाश कर रहे ऑस्ट्रेलियाई लोगों और दुनिया भर के लोगों की आवाज उठाएगा. इसके लिए पीएम अल्बानीज़ ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीट के लिए दावेदारी शुरू की. उन्होंने अपने ब्लॉक के लिए उपलब्ध दो गैर-स्थायी सीटों में से एक सीट हासिल करने के लिए एक अभियान भी शुरू किया.

ऑस्ट्रेलिया ने 2029-30 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक अस्थायी सीट के लिए औपचारिक रूप से अपना अभियान शुरू किया है.

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायोग का बयान- वैश्विक अनिश्चितता और बड़ी चुनौतियों के इस दौर में ऑस्ट्रेलिया शांति और सुरक्षा का लगातार मजबूती से समर्थन कर रहा है. प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया सुरक्षा परिषद में शांति और बेहतर भविष्य की तलाश कर रहे ऑस्ट्रेलियाई लोगों और दुनिया भर के लोगों की आवाज उठाएगा.

संयुक्त राष्ट्र महासभा जून 2028 में 2029-30 कार्यकाल के लिए सदस्यों का चुनाव करने वाली है. “सम्मानपूर्वक सुनना, समान रूप से साझेदारी करना और जो सबसे महत्वपूर्ण है उसकी रक्षा करना”, इन तीन सिद्धांतों द्वारा उसका यह अभियान निर्देशित होगा.

ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि 2029 से 2030 तक दो साल के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद की सीट हासिल करना चाहता है. ऑस्ट्रेलिया ने आगे कहा कि सीट इसलिए चाहता है क्योंकि एक सुरक्षित दुनिया ऐसी होनी चाहिए, जहां नियमों का शासन हो, न कि केवल शक्ति और बल का.

हमारी मुख्य प्राथमिकता में महाद्वीपों और क्षेत्रों के बीच मिलकर काम करते हुए संघर्षों को रोकना, समुद्री और जलवायु सुरक्षा को आगे बढ़ाना तथा शांतिपूर्ण, लचीले और समावेशी डिजिटल भविष्य को बढ़ावा देना है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 10 अस्थायी सदस्य हैं, जिनमें से पांच हर साल चुने जाते हैं. पश्चिमी यूरोपीय और अन्य समूह की ओर से फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया के साथ, 2029-30 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीट के लिए नामांकित है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m