ईरान समर्थित हूती लगातार सऊदी अरब पर हमले कर रहे हैं. इस बीच अमेरिका ने हूतियों के खिलाफ सीधी सैन्य कार्रवाई से दूरी बनाई है. जिसके बाद अब ब्रिटेन ने सऊदी की मदद के लिए कदम बढ़ाया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम सऊदी अरब की मदद के लिए सैन्य सहायता देने पर सहमत हो गए हैं. यह मदद ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों के हमलों से निपटने के लिए दी जाएगी.
यमन के हूती विद्रोहियों के बढ़ते मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच ब्रिटेन ने सऊदी अरब को सीमित सैन्य सहायता देने का फैसला किया है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अमेरिका के पीछे हटने के बाद सऊदी अरब की मदद का फैसला करते हुए RAF वॉयजर विमान के इस्तेमाल को मंजूरी दी है. विमान सऊदी लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन देगा, ताकि वे हूती मिसाइल और ड्रोन हमलों से तेल ढांचे की रक्षा कर सकें. ब्रिटेन ने साफ किया है कि उसकी भूमिका रक्षात्मक होगी.
ब्रिटेन ने यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों के बीच सऊदी अरब को सीमित सैन्य मदद देने का फैसला किया है. UNGA के लिए जाते समय पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के प्लेन सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों को हवा में ही फ्यूल भरने की ‘रक्षात्मक’ सुविधा देंगे.
बर्नहैम ने इस कदम को जायज ठहराते हुए कहा कि मैं ब्रिटेन और पूरे क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए ये कदम उठा रहा हूं. सऊदी अरब लगातार हमलों का सामना कर रहा है और तेल सप्लाई के ग्लोबल रूट्स को खुला रखना हमारी पहली जरूरत है.
ब्रिटेन का यह मिशन केवल सऊदी अरब के उन विमानों की मदद तक सीमित रहेगा, जो सऊदी को ड्रोन और मिसाइलों के हमलों से बचा रहे हैं. वॉयजर टैंकर के जरिए हवा में सऊदी के लड़ाकू विमानों में फ्यूल भरने का काम कुछ ही दिनों में शुरू होने की उम्मीद है. यह मिशन सीमित समय के लिए होगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



