Home » Author: Vajad khan
Vajad khan
इलेक्ट्रॉनिक्स (सेल्स) और टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर में सात वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करने के बाद वर्ष 2017 में इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत की। इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) और मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (MAMC) की डिग्री प्राप्त की है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में इन्होंने चैनल इंडिया न्यूज, जनधारा 24 और एशियन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वर्ष 2023 से लल्लूराम डॉट कॉम के छत्तीसगढ़ डेस्क पर कार्यरत हैं।
खेलों से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा है। स्टेट और नेशनल स्तर की एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसी कारण खेल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। इसके अलावा वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, अपराध और तकनीक से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं संपादन में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
