गुजरात सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार ने अयोध्या में 6929 वर्ग मीटर जमीन पर भव्य ‘यात्री निवास’ बनाने का निर्णय लिया है। लगभग 80.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी गुजरात पर्यटन निगम को सौंपी गई है।

इस यात्री निवास का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इसे अगले एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परिसर में 308 बेड की क्षमता वाले आधुनिक कमरे बनाए जाएंगे। इसके अलावा, 864 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक विशाल मल्टीपर्पज हॉल और ऑडिटोरियम भी तैयार किया जाएगा।

श्रद्धालुओं को घर जैसा अनुभव देने के लिए इस परिसर में रिसेप्शन सेंटर, विजिटर लाउंज, सोवेनियर शॉप, डाइनिंग एरिया, डिजिटल डिस्प्ले और टैरेस गार्डन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

साल 2024 में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से गुजरात से भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। यह यात्री निवास न केवल पर्यटकों को ठहरने और खाने-पीने की सुगम सुविधा देगा, बल्कि गुजरात और अयोध्या के बीच सांस्कृतिक व आध्यात्मिक रिश्तों को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें