मोरबी। गुजरात के मोरबी जिले में मालिया-कच्छ नेशनल हाईवे पर एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है। हाईवे पार कर रहे भेड़-बकरियों के झुंड को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बेरहमी से रौंद दिया। इस हादसे में 23 भेड़ों और 2 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 अन्य भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना मालिया पुलिस थाना क्षेत्र की है। कच्छ जिले के भचाऊ (जंगी गांव) निवासी पशुपालक विभाभाई रबारी अपनी भेड़-बकरियों को लेकर हाईवे से गुजर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पीड़ित विभाभाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक उस्मान मोहम्मद रमजान नाइच के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
पशुपालक विभाभाई के अनुसार, इस हादसे से उन्हें करीब 60 से 65 हजार रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। भेड़-बकरियों का पालन ही उनके परिवार की रोजी-रोटी का मुख्य जरिया था। अचानक हुए इस हादसे से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल, मालिया पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

