अयोध्या. भारी बारिश के चलते सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश रहेगा. जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसका आदेश जारी किया है.

आदेश के मुताबिक अवकाश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा. बारिश के दौरान बच्चों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने एक दिन के लिए क्लास स्थगित करने का निर्णय लिया है. स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : UP Weather Today : प्रदेश में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बता दें कि उत्तर प्रदेश में तीन दिन के अंतराल के बाद मानसूनी बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को 13 जिलों के लिए तेज बारिश के साथ ही आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, करीब 38 शहरों में येलो अलर्ट है. IMD के मुताबिक पूर्वी यूपी में 24 से 27 सितंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अयोध्या, बलरामपुर, बाराबंकी, गोंडा, सुल्तानपुर, रायबरेली, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर समेत 13 जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है. यहां बारिश-आंधी और तूफान का कहर देखने को मिल सकता है. वहीं, प्रयागराज, मिर्जापुर, लखनऊ, उन्नाव, पीलीभीत, खीरी, हरदोई, सीतापुर, कानपुर, फर्रुखाबाद, जालौन, कन्नौज, इटावा, औरेया, झांसी, सोनभद्र, गाजीपुर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ समेत 38 जिलों के लिए येलो अलर्ट है.