प्रदीप मालवीय, उज्जैन। शहर के लक्ष्मी नगर स्थित आदिनाथ क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सील कर दिया। विभागीय जांच में यह पाया गया कि क्लिनिक में एलोपैथिक उपचार किया जा रहा था, जबकि यह आयुर्वेदिक पंजीकरण के तहत चल रहा था।

एलोपैथिक दवाइयों के पर्चे दिए जा रहे थे

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर में क्लिनिक पर छापा मारा और वहां से निकल रहे मरीजों के पर्चों की जांच की। इसके साथ ही आसपास की मेडिकल दुकानों से दवाओं की जानकारी भी जुटाई। जांच में स्पष्ट हुआ कि मरीजों को “आदिनाथ क्लिनिक, नाम से एलोपैथिक दवाइयों के पर्चे दिए जा रहे थे। संचालक डॉ. राजेश जैन, उनके बेटे डॉ. आदिश देव कुमार जैन और बेटी डॉ. अदिति जैन के नाम भी बोर्ड पर दर्ज मिले। जांच के दौरान टीम को क्लिनिक में मध्यप्रदेश राजपत्र की प्रति और आयुर्वेदिक पंजीयन प्रमाण पत्र की प्रतियां भी मिलीं। डॉ. जैन ने दावा किया कि वे इन्हीं दस्तावेज के आधार पर प्रैक्टिस कर रहे थे।

राजनीति की खूबसूरत तस्वीरः इंदौर में दिग्विजय और उषा ठाकुर के बीच ‘सनातन’ पर दिलचस्प बहस,

एलोपैथिक उपचार करते पाए गए

स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन पहले ही डॉ. जैन को एलोपैथिक इलाज बंद करने की चेतावनी दी थी। कार्रवाई के दौरान एलोपैथिक उपचार करते पाए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि बीएमएस डॉक्टरों को एलोपैथी प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं है। कार्रवाई के दौरान, डॉ. जैन ने क्लिनिक सील प्रक्रिया को रोकने का अनुरोध किया। अधिकारियों से अपने बेटे के माध्यम से बात भी कराई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने कहा मामले की जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RGPV को 3 हिस्सों में बांटने की तैयारी पर सियासत: कांग्रेस की चेतावनी- ‘नाम बदला तो ईंट का जवाब

‘पास पर प्रमोशन, फेल पर बाहर’: कल से शुरू होगी बीजेपी मंत्रियों की क्लास, हर मंत्री को मिलेंगे 15 मिनट, 

डॉ विक्रम रघुवंशी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m