हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित शिशुकुंज स्कूल में बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में जांच रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। स्कूल के आरओ पानी में ई.कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाए गए हैं, जबकि खाने में इस्तेमाल होने वाला सोयाबीन तेल, नमकीन, तुअर दाल और स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम भी जांच में अमानक स्तर के मिले हैं। यही कोलीफॉर्म बैक्टीरिया भागीरथपुरा जल प्रदूषण मामले में भी सामने आया था। रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूल के किचन को सील रखने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

150 बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी

दरअसल 22 जून को शिशुकुंज स्कूल के करीब 150 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। बच्चों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल के पानी और खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। अब आई जांच रिपोर्ट में स्कूल के आरओ पानी में ई.कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया आमतौर पर सीवेज या मल से दूषित पानी का संकेत माना जाता है और इससे गंभीर संक्रमण फैल सकता है।

Datia by-election: कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, राज परिवार के महाराज गोविंद देव ने घनश्याम

जांच के लिए टीम गठित

यही नहीं, जांच में सोयाबीन तेल, नमकीन, तुअर दाल और स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम के सैंपल भी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। आइसक्रीम के सैंपल में लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया विकसित होने की बात भी रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल के किचन को फिलहाल सील रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है और कहा है कि बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्कूल का किचन सील

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया- जांच रिपोर्ट में पानी और खाद्य सामग्री में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। फिलहाल स्कूल का किचन सील रहेगा। पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

10 हजार छात्राएं… लेकिन सुरक्षा शून्य? कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं छात्राएं, छेड़छाड़-दुपट्टा खींचने और अश्लील हरकतों के आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m