राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेद्र शास्त्री छतरपुर जिले के ग्राम चुरारन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में नंगे पैर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद वे महाआरती में शामिल हुए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
क्यों खास है यह मंदिर?
भागवत कथा का उद्गम स्थल: मान्यताओं और स्थानीय जानकारी के अनुसार, आज से डेढ़ दशक पूर्व बागेश्वर महाराज ने अपनी पहली भागवत कथा की यात्रा इसी प्राचीन मंदिर से प्रारंभ की थी। विशेष आध्यात्मिक जुड़ाव: पहली कथा से जुड़ा होने के कारण महाराज के जीवन और साधना यात्रा में इस पावन स्थल का विशेष स्थान है। वार्षिक परंपरा: बागेश्वर महाराज हर साल इस मंदिर में दर्शन करने पहुँचते हैं और स्थानीय ग्रामीणों व श्रद्धालुओं के साथ सत्संग व पूजन में हिस्सा लेते हैं।
अजब कांग्रेस का हाल! प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद बोले, खुद सुना… पत्रकारों तक नहीं पहुंची आवाज,
भक्तों में उत्साह का माहौल
महाराज के आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया। पूजन के दौरान पूरा परिसर ‘जय हनुमान’ और बागेश्वर महाराज के जयकारों से गूँज उठा। “प्राचीन आस्था और गुरु-भक्ति का यह मिलन ग्रामीणों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रहा।
https://twitter.com/lalluram_news/status/2100841634250539121/video/1
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



