हेमंत शर्मा, इंदौर। कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अव्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, अरुण यादव सहित अन्य कांग्रेस नेता प्रेस वार्ता के लिए बैठे थे, लेकिन पत्रकारों से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आई।
जल संसाधन विभाग का ‘तुगलकी’ फरमान: बिना अनुमति मंत्री से मिलने पर रोक, कार्रवाई की चेतावनी
चिल्लाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करना पड़ा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं को कार्यकर्ताओं ने चारों तरफ से घेर रखा था। ऐसे में पत्रकारों से संवाद करने के बजाय पूरा माहौल कार्यकर्ताओं के संबोधन जैसा दिखाई देने लगा। कई पत्रकारों को नेताओं की बातें ठीक तरीके से सुनने में परेशानी हुई। माइक और स्पीकर की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को ऊंची आवाज में, लगभग चिल्लाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करना पड़ा। पत्रकारों तक आवाज पहुंचाने के लिए उन्हें लगातार जोर लगाकर बोलना पड़ा। कुछ देर बाद माइक चालू किया गया, लेकिन वह भी बीच-बीच में बंद होता रहा।
लव जिहादः नाबालिग छात्रा पर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला शिक्षक सैयद
अव्यवस्थाओं के चलते संवाद की पूरी प्रक्रिया प्रभावित
इससे प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को कांग्रेस नेताओं की बातें सुनने और सवाल-जवाब करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।जिस कार्यक्रम में पत्रकारों से संवाद और सवालों के जवाब देने की व्यवस्था होनी चाहिए थी, वहां कार्यकर्ताओं की भीड़ और तकनीकी अव्यवस्थाएं हावी नजर आईं।अब सवाल उठ रहा है कि जब कार्यक्रम प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आयोजित किया गया था, तो पत्रकारों के लिए पर्याप्त माइक, स्पीकर और बैठने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? प्रेसवार्ता का उद्देश्य नेताओं की बात मीडिया तक पहुंचाना था, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते संवाद की पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती दिखाई दी।
पुलिसकर्मियों पर हिस्ट्रीशीटर का हमलाः सब इंस्पेक्टर समेत 3 से मारपीट, वर्दी फाड़ी,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



