कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश में फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। जबलपुर जिले में एक नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने और अश्लील मैसेज भेजने वाले निजी/संबंधित शिक्षक सैयद फैजान हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी शादीशुदा और दो बच्चों का पिता
दरअसल परिजनों के मुताबिक आरोपी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। घटना की जानकारी सामने आने पर परिजनों और स्थानीय संगठनों ने रोष जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर आरोपी शिक्षक सैयद फैजान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिसकर्मियों पर हिस्ट्रीशीटर का हमलाः सब इंस्पेक्टर समेत 3 से मारपीट, वर्दी फाड़ी, आरोपी गिरफ्तार
अश्लील मैसेज और तस्वीरें भेज रहा था
बताया जाता है कि आरोपी करीब 3 साल से व्हाट्सएप और फोन के जरिए संपर्क में था। आरोपी नाबालिग को शादी का झांसा देकर अश्लील मैसेज और तस्वीरें भेज रहा था। आरोप है कि इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहा था। नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले और धर्म परिवर्तन के दबाव के एंगल को देखते हुए पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि अन्य किसी संलिप्तता का भी पता लगाया जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



