बागपत के सिंगोली तगा गांव से करीब 20 दिन से लापता दिव्यांग अंकुर और उसके दोस्त इसरार के शव लहचौड़ा गांव के गणेश मंदिर परिसर से बरामद किए गए हैं. पुलिस ने एक आरोपी उज्ज्वल पांचाल की निशानदेही पर गुरुवार सुबह दोनों शव बरामद किए.
बागपत. सिंगोली तगा गांव से करीब 20 दिन से लापता दिव्यांग अंकुर और उसके दोस्त इसरार की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने गुरुवार सुबह एक आरोपी उज्ज्वल पांचाल की निशानदेही पर दोनों के शव लहचौड़ा गांव स्थित गणेश मंदिर परिसर से बरामद किए.
मामले के अनुसार, दोनों युवक बीते 20 दिनों से लापता थे. आरोप है कि एक पुजारी ने दोनों की हत्या कराई और उनके शव मंदिर परिसर में दफना दिए.
यह भी पढ़ें: बरेली से बड़ी खबर: बैंकों में 5-Day Culture की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन! जानें पूरा मामला
मंदिर परिसर से शव
पुलिस ने आरोपी उज्ज्वल पांचाल की निशानदेही पर गणेश मंदिर परिसर में खुदाई कराई. इसी दौरान दोनों के शव बरामद किए गए.
पुलिस अब मामले में हत्या की वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.


