बहराइच। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, देर रात को घर लौटने पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतार दिया। प्रेम-प्रसंग के शक में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

गांव के लड़के से था लड़की की प्रेम प्रसंग

यह पूरा मामला जिले के रिसिया थाना छेत्र अन्तर्गत भगता पुर का है। जहां, संगीता नाम की लड़की का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से लव अफेयर चल रहा था। इसक जानकारी जैसे ही लड़की के पिता को मिली। उसने अपने बेटी को कई बार समझाया लेकिन वो नहीं मिली।

READ MORE: सड़क पर दौड़ी मौत: बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौत

बेटी ने प्रेमी को छोड़ने से किया इंकार

सोमवार रात लड़की फिर अपने प्रेमी आजाद से मिलने उसके घर पहुंच गई। देर रात को जब वह घर आई तो पिता ने पूछताछ की। साथ ही उसे दोबारा प्रेमी से न मिलने के लिए कहा, लेकिन बेटी प्रेमी को छोड़ने से इंकार कर दिया। वह अपने पिता से बहस करने लगी।

READ MORE: हत्या या फिर… संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

आरोपी को भेजा गया जेल

इस पर नाराज पिता ने बेटी के साेते ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मंगलवार सुबह हो सकी। इस पर युवती की मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित हरदेव पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पिता व उसकी बेटी में कहासुनी हुई। इसके बाद नाराज पिता ने हत्या कर दी।