नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में मादक पदार्थ के खिलाफ मंगलवार को चांगोटोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। उड़ीसा के झारबंध थाना क्षेत्र के संकरी निवासी दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर जयकुमार (34) और दुलामनी (26) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11 लाख 14 हजार रुपए कीमत का 22 किलो 290 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल बरामद किया है।
यह भी पढ़ें: Indore News: सुस्त पड़ा एलिवेटेड कॉरिडोर का काम, राम मंदिर विवाद पर HC का फैसला, दूषित पानी कांड पर सुनवाई, खाद्य विभाग का छापा
चांगोटोला थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी ने बताया कि थाना क्षेत्र के पाद्रीगंज में स्थित आरआरआर ठाकुर ब्रदर्स ढाबा में दो संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा। जिनके पास पिट्ठु बैग मिले। तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग प्लास्टिक की पॉलीथीन में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर में फिर धंसी सड़क: रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी, चालक ने कूदकर बचाई जान
दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें रिमांड पर लिया गया है। जिनसे गांजे के सोर्स को लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों के गांजा सप्लाई नेटवर्क, इनसे जुड़े लोगों और सप्लाई चैन को लेकर जानकारी ली जा रही है। बताया जा रहा है की टीम आरोपियों को लेकर ओडिशा भी जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


