कुमार इंदर, बालाघाट/जबलपुर। बालाघाट के परसवाड़ा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बाघों की गतिविधियां लगातार सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम धुर्वा में बाघ दिखाई देने की सूचना के बाद शनिवार सुबह लिंगा की चीनी रोड पर ढाबे के पास बाघ के विचरण की जानकारी सामने आई। इसी दौरान ग्राम सिलगी में बाघ ने दो गायों का शिकार किया था। वहीं वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी है।
परसवाड़ा क्षेत्र में लगातार अलग-अलग स्थानों पर बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। जंगल से निकलकर आबादी और मुख्य मार्ग पर बाघ देखा गया। धुर्वा में बाघ को देखे जाने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। इसके अलावा लिंगा की चीनी रोड पर ढाबे के पास बाघ दिखाई देने की जानकारी सामने आई। सड़क और आबादी के नजदीक बाघ की मौजूदगी से यहां से गुजरने वाले लोगों में भी भय का माहौल है।
ये भी पढ़ें: बिल्ली को बचाने गई 4 साल की मासूम को स्ट्रीट डॉग ने नोंचा; गंभीर हालत में सतना रेफर, PICU में भर्ती
परसवाड़ा विधायक मधु भगत ने प्रभावित ग्रामों धुर्वा, सिलगी, सेरपार खरपडिया, लिंगा का दौरा किया और ग्रामीणों से चर्चा करते हुए जिला कलेक्टर, सीसीएफ, डीएफओ को सूचना देते हुए गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए। लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। डीएफओ और सीसीएफ को सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम ने गांवो में पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी है। कान्हा, वन विभाग और पुलिस की टीम ग्राम लिंगा पहुंची और ग्रामीणों को बाघ से बचाव के संबंध में आवश्यक सावधानियां बताईं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



