बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 की ग्रीन बेल्ट का 56 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने सोमवार को विकास कार्य का शुभारंभ किया। ग्रीन बेल्ट में फैंसी लाइट लगाने के साथ नागरिकों की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
विधायक ने कहा कि वार्ड में अटल पार्क का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि ई-लाइब्रेरी का काम जारी है। इसके अलावा सामुदायिक भवनों, ग्रीन बेल्ट और चौक-चौराहों का विकास कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जनता कॉलोनी सहित अलग-अलग क्षेत्रों में आरएमसी सड़कें बनाई गई हैं। क्षेत्र में दो कॉलेजों के निर्माण समेत कई परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।
विधायक के मुताबिक, बल्लभगढ़ में सड़क, सफाई, पेयजल और सुरक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पार्षद मुकेश डागर और नगर निगम के जेई अजय शास्त्री मौजूद रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

