अरविन्द मिश्रा, बलौदाबाजार। बलौदाबाजार से लटुवा जाने वाले मार्ग पर शनिवार को पिकअप वाहन और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में सवार लोग ग्राम करमदा में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी अपने गांव डमरू लौट रहे थे। इसी दौरान बलौदा बाजार-लटुवा मार्ग पर ग्राम लटुवा के पास पिकअप वाहन और ई-रिक्शा के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और 112 की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर घायलों को बाहर निकालकर उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस और 112 की टीम ने अपने वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

अस्पताल में शुरू हुआ इलाज

सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की टीम ने घायलों का तत्काल इलाज शुरू किया। घायलों में तीन महिलाएं और आठ पुरुष बताए गए हैं। इनमें दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

घायलों के नाम

क्र.सं.नाम (Name)उम्र (Age)पता (Address)
1काशी साहू / नारायण साहू (Kashi Sahu / Narayan Sahu)58 वर्षडमरू (Damaru)
2हेमलाल / बीरसिंह (Hemlal / Birsingh)62 वर्षडमरू (Damaru)
3महेंद्र साहू / तिजराम (Mahendra Sahu / Tijram)46 वर्षडमरू (Damaru)
4उमा बाई पैकरा / अशोक (Uma Bai Paikara / Ashok)44 वर्षलटुवा (Latuwa)
5सत्यवती पैकरा / अशोक (Satyawati Paikra / Ashok)19 वर्षलटुवा (Latuwa)
6प्रमोद सिंह पैकरा / धनेश (Pramod Singh Paikara / Dhanesh)28 वर्षलटुवा (Latuwa)
7लुमन ध्रुव / बिमलेश (Luman Dhruw / Bimlesh)20 वर्षलटुवा (Latuwa)
8द्रोणचत्या / बल्लूराम विश्वकर्मा (Dronachatya / Balluram Vishwakarma)17 वर्षलटुवा (Latuwa)
9शिवदयाल साहू / फूलसिंह (Shivdayal Sahu / Fulsingh)55 वर्षडमरू (Damaru)
10खोमन सिंह / खेमनारायण (Khoman Singh / Khemnarayan)45 वर्षडमरू (Damaru)
11दुलारी ध्रुव / लक्ष्मण ध्रुव (Dulari Dhruw / Laxman Dhruw)37 वर्षलटुवा (Latuwa)
12शिव कुमार साहू / फिरन लाल (Shiv Kumar Sahu / Firan Lal)50 वर्षडमरू (Damaru)

कलेक्टर ने अस्पताल भेजी टीम

हादसे की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तहसीलदार और टीम को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजकर घायलों की स्थिति की जानकारी लेने के निर्देश दिए। टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से जानकारी ली। कलेक्टर ने डॉक्टरों को घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H