शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) में निजी स्कूलों के छात्र छात्राओं के एडमिशन पर रोक के लिए स्कूल शिक्षा विभाग का निर्देश है। मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े किए है। उन्होंने लिखा- स्कूल शिक्षा में माफिया राज और सरकार निजी स्कूलों के दबाव में काम कर रही है।

बीजेपी विधायक के जज को फोन करने का मामलाः संजय पाठक को नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट में सुनवाई

शिक्षा मंत्री और सचिव को पत्र लिखा

मामले को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- कुछ बच्चियों को मैंने भी भेजा था कि इनको एडमिशन दिया जाए, तब अधिकारियों ने कहा प्राइवेट स्कूल वालों को एडमिशन नहीं देते। इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भी लिखा। प्राइवेट स्कूल के दबाव में ऐसा कर रहे हैं, यह सही नहीं है।

BJP विधायक के धमकी वाले वीडियो पर सियासतः जीतू पटवारी ने लिखा- नया भारत में सत्ता के नशे में

सरकार मनमानी बंद कर दे

स्कूल शिक्षा माफिया हावी हो रहे हैं। सरकार मनमानी बंद कर दे। शिक्षा पर सबका अधिकार है। वही लोग सांदीपनि या सरकारी स्कूल में ज्यादा जाते हैं जिनके पास शिक्षा के लिए पैसे की कमी होती हैं। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी नहीं झेल सकते, तत्काल प्रभाव से स्कूल में एडमिशन दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस आईटी सेल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सियासी बवालः हरीश चौधरी और तन्खा ने उठाए सवाल,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m