कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक संजय पाठक द्वारा जज को फोन करने मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मामले में आज हाईकोर्ट की मुख्य बैंच में सुनवाई होगी। संजय पाठक को आज व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश है।
स्वतः संज्ञान लिया था
हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की बेंच ने संजय पाठक के खिलाफ क्रिमिनल कंटेंप्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट खुद मामले में कंप्लेनर बनकर कार्रवाई कर रही है। कोर्ट ने मामले को बेहद गंभीर मानकर स्वतः संज्ञान लिया था।
BJP विधायक के धमकी वाले वीडियो पर सियासतः जीतू पटवारी ने लिखा- नया भारत में सत्ता के
कटनी निवासी आशुतोष दीक्षित ने याचिका दाखिल की
बता दें कि संजय पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कटनी निवासी आशुतोष दीक्षित ने याचिका दाखिल की है।माइनिंग मामले में हाईकोर्ट में जस्टिस विशाल मिश्रा की बेच में सुनवाई होना थी। सुनवाई के पहले संजय पाठक ने जस्टिस विशाल मिश्रा को फोन किया था। जस्टिस विशाल मिश्रा ने 1 सितंबर को खुद कहा था संजय पाठक ने फोन किया है।
चीफ जस्टिस की बेंच में चल रही सुनवाई
जस्टिस विशाल मिश्रा ने संजय पाठक का केस सुनने से इंकार किया था। जस्टिस विशाल मिश्रा ने मामले को चीफ जस्टिस के पास भेजा था। संजय पाठक के वकील ने भी केस लड़ने से इंकार कर दिया था। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच में सुनवाई चल रही है।
महाकाल की शरण में पंजाबी स्टार निंजा: भस्म आरती में हुए शामिल बोले- बाबा के दरबार में आकर मिली

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

