शब्बीर अहमद, भोपाल। कांग्रेस सोशल मीडिया (आईटी सेल) कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सवाल उठाए हैं। वहीं कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल एमपी थाने पहुंचा है।

पुलिस हिरासत में रखना निंदनीय और अलोकतांत्रिक

सोशल मीडिया पर हरीश चौधरी ने लिखा- मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के हमारे तीन कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से गिरफ्तार कर 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रखना न केवल निंदनीय है, बल्कि कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ भी है।लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को दबाने का यह तरीका बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। हमारे जाबांज कार्यकर्ताओं के साथ किया गया यह व्यवहार स्पष्ट रूप से सत्ता के दुरुपयोग को दर्शाता है।हम मांग करते हैं कि पुलिस तुरंत हमारे सभी कार्यकर्ताओं को रिहा करे और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। इस मामले को लेकर हमारा संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो हम न्यायालय की शरण लेकर अपने साथियों के अधिकारों की रक्षा करेंगे।

कांग्रेस सोशल मीडिया हैंडल फेक न्यूज का बना अड्डाः BJP मीडिया प्रभारी ने पूर्व CM वसुंधरा राजे के पत्र को बताया फर्जी,

तन्खा मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाएंगे

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा-बिना किसी सबूत की गिरफ्तार किया है। चार को छोड़ दिया फिर तीन को बिठा रखा। मोबाइल भी जप्त किया। पूरा मामला 15 अप्रैल का है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने एक ट्वीट किया था। जब नारी शक्ति वंदन बिल 2023 में पास हुआ तो दोबारा लाने की क्या आवश्यकता थी। 18 तारीख को उन्होंने डिलीट किया। राजस्थान की मीडिया ने इसे वायरल किया, इस बात को लेकर भोपाल में आईटी सेल के लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यदि चार्ज लगना है तो राजस्थान में कार्रवाई करें। तीन दिन के बाद ट्वीट डिलीट किया गया। मध्यप्रदेश में यह कार्रवाई क्यों की जा रही है, बेहद आपत्तिजनक है। विवेक तन्खा ने भी ट्वीट किया है कि मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाया जाएगा। ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मुकेश नायक के नेतृत्व में थाना पहुंचा

कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मुकेश नायक के नेतृत्व में एमपी नगर थाना पहुंचा है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

BJP विधायक के धमकी वाले वीडियो पर सियासतः जीतू पटवारी ने लिखा- नया भारत में सत्ता के नशे में चूर नेता,

इंदौर नगर निगम वंदे मातरम विवादः आज कमेटी के सामने पेश होंगी पार्षद फौजिया अलीम और रुबीना खान

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m