मुकेश अंबानी की Jio Financial Services और Bank of America ने एक बिजनेस समझौता किया है. इसके तहत US की बैंकिंग कंपनी Jio Credit में 49.9% तक हिस्सेदारी खरीदेगी. इस सौदे का कुल मूल्य 18,268 करोड़ रुपये, यानी करीब 1.9 अरब अमेरिकी डॉलर है. जियो क्रेडिट लिमिटेड, Jio Financial Services की पूरी तरह स्वामित्व वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है. संयुक्त बयान के अनुसार, जियो क्रेडिट भारत की तेजी से बढ़ने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों में शामिल है.
दोनों कंपनियों ने कहा कि यह ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की डिजिटल पहुंच और भारतीय बाजार की समझ को बैंक ऑफ अमेरिका की वैश्विक वित्तीय सेवा विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगा.
मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और बैंक ऑफ अमेरिका ने जियो क्रेडिट लिमिटेड में ज्वाइंट वेंचर के लिए समझौता किया है. शेयर बाजार को बुधवार को इसकी सूचना दी गयी. सौदे के बाद जियो क्रेडिट में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंक ऑफ अमेरिका की अहम साझेदारी होगी.
इसके तहत बैंक ऑफ अमेरिका करीब 18,268 करोड़ रुपए में जियो क्रेडिट में 49.9 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदेगा. अगर दूसरे शब्दों में कहा जाए तो अंबानी की इस कंपनी में बैंक ऑफ अमेरिका भारी भरकम निवेश करने जा रहा है. Jio Financial Services Limited ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दि कि उसने और Bank of America Corporation (BofA) ने एक पक्का समझौता किया है.
जियो क्रेडिट ने अपने परिचालन के महज दो साल के भीतर कर्ज कारोबार में तेजी से विस्तार किया है. जियो क्रेडिट अब तक छोटे कारोबारियों और खुदरा ग्राहकों पर केंद्रित रही है तथा आवास ऋण जैसे उत्पाद उपलब्ध करा रही है. कंपनियों के मुताबिक, इस साझेदारी से जियो क्रेडिट को कर्ज कारोबार को टिकाऊ तरीके से बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पूंजी मिलेगी.
मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस वेंचर के माध्यम से दोनों कंपनियों का एक ही मकसद है – बेहतरीन डिजिटल एक्सेस, इनोवेशन, क्रेडिट तक पहुंच और मजबूत रिस्क मैनेजमेंट के जरिए ग्राहकों की फाइनेंशियल जिंदगी को बेहतर बनाना. संयुक्त बयान के अनुसार, जियो क्रेडिट भारत की तेजी से बढ़ने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों में शामिल है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


