ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा कंडक्ट की जानेवाली एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे लॉ ग्रेजुएट देते है. लॉ ग्रेजुएट के लिए किसी भी अदालत में वकालत (Practice) करने हेतु यह परीक्षा उत्तीर्ण करना और ‘सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस’ प्राप्त करना अनिवार्य है. हाल ही में BCI द्वारा AIBE-XXI (21) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.
अब सफल उम्मीदवार सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) लेकर वकालत शुरू करने के लिए एलिजिबल होंगे. बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE-XXI परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया था.
BCI द्वारा कंडक्ट की जानेवाली ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार पासिंग मार्क्स में 3 अंकों की छूट मिलने से हजारों अभ्यर्थियों को फायदा हुआ है. जिन उम्मीदवारों ने 7 जून, 2026 को इस परीक्षा में भाग लिया था. वे उम्मीदवार जल्द ही बीसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.comपर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते है.
AIBE 2026 परीक्षा 7 जून को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई. AIBE फाइनल आंसर की 10 जुलाई को जारी की गई थी. आज BCI ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 का रिजल्ट भी जारी कर दिया है.
देशभर के 60 शहरों में बनाए गए 292 परीक्षा केंद्रों पर 7 जून 2026 को इसका परीक्षा लिया गया था. इस परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए. इनमें 1,10,909 पुरुष, 64,784 महिला और 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी थे.
इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल एवं ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है.
इस बार की परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की संख्या 1,15,805 रही. इस बार परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 65.92 फीसदी दर्ज किया गया. उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग-इन क्रेडेंशियल्स की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

