केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 18 जुलाई 2026 को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी शहर के बाहरी इलाके में स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 18वीं बटालियन की चौकी का दौरा किया. तीन दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करेंगे.
सिलीगुड़ी में बीएसएफ जवानों से संवाद, ‘चिकन नेक’ क्षेत्र की सुरक्षा पर बैठक और नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा करेंगे. तीन दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करेंगे.
गृह मंत्री शुक्रवार रात को ही पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे थे. अमित शाह की बैठक का मुख्य फोकस ‘चिकन नेक’ के रूप में प्रसिद्ध सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था पर होगा. राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह अमित शाह का पहला विस्तृत दौरा है.
तीन दिवसीय दौरे पर अमित शाह के 3 मुख्य कार्यक्रम है: प्रहरी सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे, BSF कर्मियों से सीधा संवाद करेंगे, पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे.
BSF प्रांगण में राज्य के कई शीर्ष अधिकारियों के साथ के बैठक करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल, गृह सचिव संघमित्रा घोष, बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार, एनआईए (NIA) के महानिदेशक राकेश अग्रवाल, राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) सिद्धनाथ गुप्ता, उत्तर बंगाल के आईजी सुकेश जैन और खुफिया ब्यूरो (IB) के संयुक्त निदेशक शामिल है.
गृह मंत्री अमित शाह का उत्तर बंगाल स्थित राज्य सचिवालय की शाखा ‘उत्तर कन्या’ में भी कई बैठकों की अध्यक्षता करने का कार्यक्रम है. साथ ही रविवार को गृह मंत्री शाह पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

