समीर शेख, बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के मुहाला गांव की रहने वाली तीन नाबालिग बहनों ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बालिकाओं के मुताबिक, उनकी मां करीब आठ साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से तीनों अपने पिता के साथ रह रही थीं।

READ MORE: पूर्व TI का छलका दर्द: FIR दर्ज होने के बाद वीडियो जारी कर बोले- ‘सत्य सूर्य के समान है, बादल छंटेंगे’

बालिकाओं का आरोप है कि पिछले एक से डेढ़ साल से पिता उनके साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। शिकायत में बच्चियों ने शरीर के निजी अंगों को छूने और उन्हें भी पिता के निजी अंगों को छूने के लिए कहने का आरोप लगाया है। मामले में बच्चियों की उम्र 14, 11, और 10 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों के साथ ग्रामीण थाने पहुंची बालिकाओं की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: MP जबलपुर हनी ट्रैप केस: आरोपी युवती को थप्पड़ मारने वाली महिला आरक्षक लाइन अटैच

सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी सिंह के मुताबिक, आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है और तीनों बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m