कुमार इंदर, जबलपुर। शहर के चर्चित हनी ट्रैप मामले में कार्रवाई के दौरान आरोपी युवती को थप्पड़ मारना महिला आरक्षक को भारी पड़ गया है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद जबलपुर पुलिस अधीक्षक (SP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक कमला पटेल को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।
क्या है थप्पड़ कांड का पूरा मामला?
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ‘होटल कदंब ट्री’ में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस तस्वीर और वीडियो में महिला आरक्षक कमला पटेल गिरफ्तार की गई आरोपी युवती को थप्पड़ मारते हुए नज़र आ रही थीं। पुलिस की इस कार्यप्रणाली और व्यवहार पर सवाल उठने के बाद एसपी ने आरक्षक के खिलाफ लाइन अटैचमेंट की अनुशासनात्मक कार्रवाई की।
गणेशोत्सव के दौरान दो बड़ी घटनाएं: पंडाल में करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, वहीं दूसरे
होटल से रंगे हाथों पकड़ी गई थी हनी ट्रैप की आरोपी युवती
सूचना के आधार पर जब पुलिस ने ‘होटल कदंब ट्री’ में दबिश दी, तो आरोपी युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके पर युवती के बैग से 2.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपी युवती ने एक व्यापारी (सार्थक सिंह) से पीछा छोड़ने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में 7 लाख रुपये की मांग की थी, जिसकी किश्त लेने वह होटल पहुंची थी।आरोपी युवती मूल रूप से उमरिया जिले की रहने वाली है और पेशे से डांसर बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पूजा के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: पूर्व पार्षद की ‘श्याम डेयरी’ सील, 7.5 क्विंटल संदिग्ध घी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


