संजय पाटीदार, भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विदिशा स्थित श्याम डेयरी इंडस्ट्री पर छापामार कार्रवाई करते हुए अमानक और मिलावटी खाद्य सामग्री की बड़ी खेप जब्त की है। यह डेयरी भाजपा के एक पूर्व पार्षद की बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण होता पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है और इसका FSSAI लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

24 सितंबर महाकाल भस्म आरती: अलौकिक श्रृंगार में दिखा बाबा का दिव्य स्वरूप, यहां करें दर्शन

भारी मात्रा में सामग्री जब्त

टीम ने मौके से करीब 750 किलोग्राम संदिग्ध घी और वेज फैट जब्त किया है। सील की गई खाद्य सामग्री की कुल कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये आंकी गई है। डेयरी परिसर में बिना वैध लाइसेंस के मल्टीपरपज वेज फैट का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान भारी गंदगी और अस्वच्छ माहौल में खाद्य सामग्री बनती मिली। इसके अलावा मौके से खुली खाद्य रंग (Food Color) की बोतलें भी बरामद की गईं।

MP Morning News: CM मोहन का दौरा, भोपाल में TI पर FIR, विसर्जन को लेकर प्रशासन चौकस; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

नमूने जांच के लिए भेजे

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने घी और वेज फैट के 6 नमूने (Samples) लेकर परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिए हैं। उत्पादन पर पूरी तरह रोक: अग्रिम आदेश आने तक फैक्ट्री में किसी भी प्रकार के खाद्य निर्माण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

MP में फिर सक्रिय हुआ स्ट्रॉन्ग सिस्टम: इन 10 जिलों में अलर्ट, 25-26 सितंबर को भी तेज बारिश

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m