संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी (पूर्व TI) राजन सिंह अहिरवार का एक संवेदनशील वीडियो संदेश सामने आया है। अपने खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद जारी किए गए इस वीडियो में राजन सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे बहुत कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन विभाग की सीमाओं के कारण कह नहीं पा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अंततः सत्य की ही जीत होगी।

“सत्य सूर्य के समान है, बादल छंटेंगे”

वीडियो संदेश में राजन सिंह अहिरवार ने भावुक होते हुए कहा, “सत्य हमेशा सूर्य के समान होता है। बादल चाहे कितने भी घने क्यों न हों, वे एक न एक दिन जरूर छंटेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी गलत काम या आपराधिक मामले में निलंबित नहीं हुए हैं और उनके विभाग के अधिकारी आज भी उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि निष्पक्ष जांच के दौरान तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर बहुत जल्द सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

गणेशोत्सव के दौरान दो बड़ी घटनाएं: पंडाल में करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, वहीं दूसरे पंडाल में अश्लील डांस पर हिंदू सेना का हंगामा

महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप, मामले से दूर रखने की मांग

राजन सिंह ने अपने वीडियो में एक वरिष्ठ महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका रवैया पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव देने वाला रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उस महिला अधिकारी को इस पूरे मामले से दूर रखा जाए।

MP जबलपुर हनी ट्रैप केस: आरोपी युवती को थप्पड़ मारने वाली महिला आरक्षक लाइन अटैच

जनता का जताया आभार

अपने कार्यकाल को याद करते हुए राजन सिंह अहिरवार ने जहांगीराबाद की जनता के सहयोग और अपनेपन का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में गुंडागर्दी, जुआ और सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर पूरी मुस्तैदी से लगाम लगाने का काम किया। अंत में, एफआईआर दर्ज होने के बाद पैदा हुई स्थितियों पर जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा, “पूरा मामला आपके सामने है, आप खुद इसका आकलन करिए।” फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m