बस्ती. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 5 बच्चों की मां अपने गांव के ही एक व्यक्ति (3 बच्चों के पिता) के साथ घर छोड़कर फरार हो गई. पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
इसे भी पढ़ें- सरकार के समर्थन में सपा! महिला आरक्षण और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर अखिलेश यादव का मिलेगा साथ, ओपी राजभर का बड़ा दावा
पत्नी 50 हजार रुपये और जेवरात लेकर भागी
पीड़ित पति के अनुसार, उनकी पत्नी घर से करीब 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और जेवरात लेकर चली गई. शिकायतकर्ता ने पुलिस से अपनी पत्नी की तलाश कराने और आरोपी युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि यह मामला पुराना प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. दोनों के बीच लंबे समय से संबंध होने की बात कही जा रही है.
पुलिस ने शुरू की जांच
बस्ती पुलिस ने शिकायत की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है. तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है और दोनों की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि यदि महिला स्वेच्छा से गई है तो भी चोरी के मामले में आरोपी पर कार्रवाई हो सकती है.
बच्चों के भविष्य पर सवाल
इस घटना को लेकर चारों तरफ चर्चा है. 5 छोटे बच्चों की मां का इस तरह घर छोड़कर चले जाना परिवार और समाज दोनों के लिए गंभीर मुद्दा बन गया है. पीड़ित पति ने बच्चों की देखभाल और उनके भविष्य को लेकर चिंता जताई है.
इसे भी पढ़ें- राजा भैया का सटीक निशाना, यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक; 25 पॉइंट के स्कोर से बनाई पहचान
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामले परिवारों को तोड़ने के साथ ही बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालते हैं. पुलिस ने सभी पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले में ठोस जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

