बलिया. मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने महिला आरक्षण संशोधन बिल और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब महिला आरक्षण, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ और परिसीमन के पक्ष में हैं.
इसे भी पढ़ें- संभल जाओ UP वालों! फिर लौटा आया कोरोना, 32 वर्षीय महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
राजभर ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों और सांसदों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया था, उन्हें इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. उनके अनुसार, गांवों में महिलाएं ऐसे नेताओं से सवाल कर रही हैं कि उन्होंने महिला अधिकारों से जुड़े इस बिल का विरोध क्यों किया.
इसे भी पढ़ें- पति, पत्नी, कत्ल और 12 साल बाद… युवक की जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में कोर्ट का आया फैसला, जानिए बीवी ने कैसे उजाड़ा था अपना सुहाग
उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव को भी इन मुद्दों का महत्व समझ में आ गया है. राजभर ने दावा किया कि महिला आरक्षण बिल और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से संबंधित विधेयक संसद के इसी सत्र में पारित हो जाएंगे. इस संबंध में गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होगी और वर्ष 2029 में देशभर में एक साथ चुनाव कराए जाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा.

