अजय सैनी, भिवानी।प्रतिभा और जुनून जब एक साथ मिलते हैं, तो सफलता का नया इतिहास रचा जाता है। स्थानीय कोंट रोड स्थित बीसीएन स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन का परिचय देते हुए छठी जिला स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।

भिवानी के नंद गार्डन में आयोजित इस प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 44 पदक जीतकर जिलेभर में अपनी श्रेष्ठता साबित की। इनमें 31 स्वर्ण, 11 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल रहे।

प्रतियोगिता से लौटने पर अकादमी परिसर में विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। कोच दीपक कुमार के नेतृत्व में खेलप्रेमियों और अभिभावकों ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के बीच खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। खिलाड़ियों के चेहरों पर जीत की खुशी और भविष्य में देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा साफ दिखाई दे रहा था।

मुख्य कोच दीपक कुमार ने कहा कि ये 44 पदक केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की महीनों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि पेंचक सिलाट केवल शारीरिक शक्ति का खेल नहीं, बल्कि मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एलआर शास्त्री, मुकेश गोयल, मोहन, सुखदेव और पवन तंवर सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

स्वर्ण पदक विजेता

पूर्वी, काजल, खुशी, राखी, काव्या, भव्या, शिवांश, अरमान, वंश, लक्ष्य, कुणाल, माणिक, देवेंद्र, आरव, प्रियांश, मयंक, कौशलेन्द्र, रियांश, रजत, ऋषभ, गौरव, मनजीत, प्रतीक, रहीश, प्रियांशु, सूरज, लविश, बनज और अन्य खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

रजत पदक विजेता

कविश, प्रियांशु अयान, शिवाय, प्रिंस, केशव, दीपक, रितेश, जयंत, कार्तिक और हर्ष ने रजत पदक जीते।

कांस्य पदक विजेता

आयुष और संयम ने कांस्य पदक प्राप्त कर अकादमी का गौरव बढ़ाया।