कुंदन कुमार, पटना। बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर मची सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जदयू विधायक दल की बैठक को अचानक रद्द कर दिया गया है। वहीं, बीजेपी कार्यालय में मीडिया की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। दरअसल केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना पहुंच चुके हैं, जहां बीजेपी विधायक की बैठक के बाद दल का नेता चुना जाना है।
बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत
नीतीन नबीन और शिवराज सिंह चौहान के साथ राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी पटना पहुंचे। इस मौके पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने तीनों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पटना एयरपोर्ट पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बीजेपी भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और राम कृपाल यादव मौजूद थे।
नीतीश ने बीजेपी के सामने रखी यह शर्त
इस बीच यह खबर भी सामने आ रही है कि इस्तीफा देने से पहले सीएम नीतीश ने बीजेपी के सामने एक शर्त रख दी है। सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार मुख्यमंत्री ने पहले बीजेपी के बैठक में मुख्यमंत्री पद का निर्णय लेने के बाद इस्तीफे देने की बात कही है। ऐसे में अब एक बार फिर सियासी पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल नीतीश चाहते हैं की बीजेपी पहले बैठक में सीएम पद को लेकर फैसला कर लें, जिसके बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। सूत्रों के अनुसार नीतीश पहले यह कंफर्म करना चाहते हैं कि बीजेपी सम्राट चौधरी को अपना सीएम बना रही है या नहीं?
जदयू से दो डिप्टी सीएम लेंगे शपथ
ऐसे में बीजेपी द्वारा सम्राट चौधरी का नाम सीएम के लिए तय करने के बाद ही नीतीश कुमार लोकसभा के लिए रवाना होंगे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौपेंगे, जिसके बाद कल 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी सीएम पद की इस्तीफा लेंगे। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि जदयू से दो डिप्टी सीएम भी पद की शपथ लेंगे। निशांत कुमार और विजय चौधरी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।
ये भी पढ़ें- ‘इतिहास आपको विषैले सांप के रूप में जानेगा’ इस्तीफा देने से पहले CM नीतीश के लिए राजद ने उगला जहर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

