अजय शास्त्री, बेगूसराय। जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। इतना ही नहीं जो वारदात सामने आई है, उससे कहा जा सकता है कि शिक्षकों के द्वारा शिक्षा के मंदिर को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। दरअसल पूरा मामला बछवारा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कादराबाद का है, जहां ग्रामीणों ने एक प्रधान शिक्षक पर रसोईया के साथ अवैध संबंध का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रधान शिक्षक-रसोइया के बीच अवैध संबंध का आरोप

दरअसल उत्क्रमित मध्य विद्यालय कादराबाद के प्रधान शिक्षक अरविंद कुमार चौधरी पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह विद्यालय की रसोईया के साथ अवैध संबंध है। मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को छठी वर्ग की एक छात्रा ने प्रधान शिक्षक अरविंद कुमार चौधरी एवं विद्यालय की रसोइया को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

छात्रा के घर पर रसोइया का हंगामा

आरोप है कि जैसे ही शिक्षक एवं रसोइया की नजर छात्रा पर पड़ी तो पहले तो उसे बहलाने फूसलाने की कोशिश की गई। इसके बाद में महिला रसोइया ने छात्रा के घर पर जाकर हो हंगामा किया एवं गाली गलौज की तथा धमकी भी दी। लेकिन छात्रा ने पूरा वाक्या अपने परिजनों को बताया तब परिजनों के द्वारा ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई और कल सोमवार को जब विद्यालय खुला तो, उसी वक्त ग्रामीण वहां पहुंच गए और तालाबंदी कर हंगामा करने लगे।

रसोइया ने सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

इस बीच रसोइया के द्वारा अपने पक्ष में सफाई भी दी गई और छात्रा को ही गलत बताया गया। हंगामे की बात सुनकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उक्त मामले की पूरी जांच की जाएगी और यदि यह मामला सत्य पाया जाता है एवं प्रधान शिक्षक अरविंद कुमार चौधरी संलिप्त पाए जाते हैं, तो उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। लेकिन इस बीच पढ़ाई पूरी तरह बाधित रही। लेकिन यहां सबसे बड़ा प्रश्न यह उठता है कि यदि शिक्षा के मंदिर में ही ऐसे घटना सामने आती रहेंगी तो छात्रों का भविष्य कैसे सवरेगा?

ये भी पढ़ें- मोतिहारी: करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड और उसके साथी गिरफ्तार, मिट्टी के अंदर छिपाते थे गहने